Back to News

छत्तीसगढ़ - बाईक सवारो को मालवाहक ने मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत

छत्तीसगढ़ - बाईक सवारो को मालवाहक ने मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत

बिलासपुर 28 जून 2025 - बिलासपुर से एक सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकरी के अनुसार, सकरी था क्षेत्र के भरनी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार मालवाहक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।