Back to News

छत्तीसगढ़ - 04 IAS अफसरों को मिली नई पदस्थापना , सामान्य प्रशासन विभाग जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - 04 IAS अफसरों को मिली नई पदस्थापना , सामान्य प्रशासन विभाग जारी किया आदेश

रायपुर 28 जुलाई 2025 - सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के 4 IAS अफसरों की पदस्थापना सूची जारी की है। सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण संपन्न करने तथा 25 जुलाई को कार्यमुक्त होने के बाद अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

सूची में 2023 बैच के आईएएस अनुपमा आनंद को सहायक कलेक्टर रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद भेजा गया हैं। IAS एम भार्गव को सहायक कलेक्टर दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ राजनांदगांव। IAS तन्मय खन्ना को सहायक कलेक्टर बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा कोरबा।