रायपुर 28 मार्च 2024 - पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव लड़वाने की मांग पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है. जब वे चुनाव जीते थे तब भी EVM था।
उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है. जमाना कहां से कहां पहुंच गया, देश दुनिया की खबरों को हम मोबाइल पर देख रहे हैं. खराबी EVM में नहीं, उनकी पार्टी में है. 2018 में जब उनकी सरकार बनी तब भी तो EVM ही था. दूसरे राज्यों में जब दूसरी पार्टी की सरकार बनती है तो वहां भी EVM से ही चुनाव होते हैं. EVM पर दोष देना उचित नहीं वे अपनी कमजोरी, अपनी कमियों को समझें।