Back to News

छत्तीसगढ़ - पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तब कलयुगी भाई ने बड़ी बहन से बुझाई हवस की आग

छत्तीसगढ़ - पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तब कलयुगी भाई ने बड़ी बहन से बुझाई हवस की आग
जशपुर 26 फरवरी 2024 - जशपुर जिले से भाई - बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और गांव के खेत में उसकी लाश को फेंक दिया. यह घटना कोतबा चौकी क्षेत्र की है।

दरअसल कोतबा चौकी क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों एक महिला की लाश मिली थी. इस मामले में जशपुर जिले के कोतबा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया था. पीड़ित बड़ी बहन ने घटना के बारे में जब मां को बताने की धमकी दी तो भाई ने बहन की हत्या कर दी।

यह घटना 22 फरवरी 2024 की है, जहां आरोपी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर जब अपने घर आया तब उसकी पत्नी ने उसके साथ सोने से मना कर दिया जिसके बाद उसने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बहन के शरीर को दांत से जख्म पहुंचाकर उसके शव को गांव में ही एक खेत में फेंक दिया. इस पूरे मामले में पुलिस ने FSL व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

आरोपी के भाई को बुलाए जाने पर उन्होंने शव पहचानने से इंकार कर दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी भाई ने जुर्म कबूल कर लिया।