Back to News

छत्तीसगढ़ - कौन बोलता है कि जयसिंह अग्रवाल कद्दावर नेता है , इस बार गए ना बारह के भाव मे

छत्तीसगढ़ - कौन बोलता है कि जयसिंह अग्रवाल कद्दावर नेता है , इस बार गए ना बारह के भाव मे
बिलासपुर 07 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही एक बार फिर राजनेताओं की जुबानी जंग भी तेज होने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर कटाक्ष करते हुए पलटवार किया है। 

दरअसल कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता जयसिंह अग्रवाल के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर जब मीडिया ने लखनलाल देवांगन से सवाल पूछा, तो उन्होने पलटकर कह दिया कि…. “कहां का कद्दावर नेता है जयसिंह अग्रवाल…..कौन बोलता है। कोरबा में जाकर पूछो उनको कौन जानता है। पैसा के बल पर पिछले तीन बार से चुनाव जीत रहे थे। इस बार प्रत्याशी मिल गया तो बारह के भाव में चल दिये।” मंत्री लखन देवांगन के इस बयान के बाद एक बार फिर सूबे की राजनीति गरमाने की उम्मींद है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ रखा है। बीजेपी की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिये गये है। ऐसे में कोरबा और बस्तर की सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की पैनी नजर टिकी हुई है। 

बीजेपी ने कोरबा सीट से सरोज पाण्डे को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में अभी भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन का दौर जारी है। ऐसे में कोरबा लोकसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और ज्योत्सना महंत को कैंडिडेट बनाये जाने की अटकले तेज हो गयी है।