Back to News

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग का अलर्ट , इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग का अलर्ट , इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की जताई संभावना
रायपुर 10 अगस्त 2024 - प्रदेश में करीब 22 दिन से लागातर बारिश के बाद आज लोगों को राहत मिली है। लेकिन कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। कई नदी नाले अभी भी उफान पर चल रहा है। इस बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का आसार है, तो वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जशपुर कोरबा सहित सात जिलों में भारी वर्षा के आसार है। 

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ , बलरामपुर , भरतपुर व GPM जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके साथ ही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर व मनेंद्रगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में तो रविवार को भी भारी वर्षा की संभावना है।