Back to News

छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , प्रशासनिक अधिकारी समझाईस देने में जुटे

छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार , प्रशासनिक अधिकारी समझाईस देने में जुटे
बेमेतरा 07 मई 2024 - नवागढ़ विधानसभा के ग्राम रामपुर के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क नहीं बनने पर नाराज सैकड़ों की संख्या में लोग रोड पर उतरे है. आज जारी मतदान के बीच नागरिक गांव के किसी भी ग्रामीण को वोट देने नहीं करने दे रहे हैं. वहीं इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मनाने में जुटी हुई है।

अपनी मांग पर अड़े ग्रामीणों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि इतने समय बीत जाने के बावजूद भी हर बार सिर्फ आश्वाशन ही मिला है. जिसके बाद भी 6 किलोमीटर का रोड आज तक नहीं बन पाया है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति बदतर हो जाती है. हमारे गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है।

वहीं गांव में किसी की अगर तबीयत बिगड़ी है तो मुश्किल खड़ी हो जाती है. ऐसे हालात को देखते हुए हम चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं।