Back to News

छत्तीसगढ़ - स्कूल के बाहर दारू-मुर्गा की पार्टी करते शिक्षकों का VIDEO हुआ वायरल , मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - स्कूल के बाहर दारू-मुर्गा की पार्टी करते शिक्षकों का VIDEO हुआ वायरल , मचा हड़कंप
बालोद 08 मार्च 2024 - शोसल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग मुर्गा-शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में शामिल सभी टीचर हैं, जो कोबा संकुल अंतर्गत ग्राम पापरा , बुंदेली , खैरा के मिडिल और प्राइमरी स्कूल में पदस्‍थ हैं। इतना ही नहीं यह पार्टी पापरा स्कूल के बगल में उस वक्‍त चल रही थी जब स्कूल का समय था।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा हैं कि 15 से अधिक लोग एक जगह सामूहिक रूप से मुर्गा - दारू पार्टी का मजा ले रहे है। इन दिनों 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम के अलावा स्थानीय 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा जारी है। वहीं प्राइमरी और मिडिल परीक्षा की भी तैयारी चल रही है, ऐसे शिक्षकों का इस तरह मुर्गा-दारू की पार्टी करना उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

शिक्षकों की दारू पार्टी का वायरल वीडियो को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के.पी. साव ने कहा की यह किसी निजी फंक्शन का वीडियो है, जो स्कूल के बगल में था। फिर भी मैंने डौंडीलोहारा बीईओ को पूरी जानकारी लेने कहा है , वीडियो में नजर आ रहे सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षक ही हैं।