Back to News

छत्तीसगढ़ - रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत

छत्तीसगढ़ - रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत
सूरजपुर 21 दिसम्बर 2024 - सूरजपुर जिले के बतरा रेलवे फाटक के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालागाड़ी से टकरा गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के गुजरने का समय था. रेलवे क्रॉसिंग में फाटक नहीं होने से बाइक सवार ट्रैक पार करने लगे. इसी बीच अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में एक की मौत हुई तो दूसरा घायल हो गया है।

यहां फाटक नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है. इस हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिला है. मृतक के नाराज परिजनों को काफी समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने शव को उठाया।