Back to News

छत्तीसगढ़ - गॉंव में जाकर बकरी चोरी करना दो युवकों को पड़ा भारी , पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई उसके बाद,,,

छत्तीसगढ़ - गॉंव में जाकर बकरी चोरी करना दो युवकों को पड़ा भारी , पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई उसके बाद,,,
जशपुर 20 जनवरी 2024 - बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों ने बेदम पिटाई कर दी। मामला जशपुर के पिराई गांव का है। आरोप है कि दो युवक बकरी चोरी कर भाग रहे थे, इसी दौरान गांव वालों ने उन्हें देख लिया और फिर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पहले तो दोनों की बेदम पिटाई की गयी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

पिराई गांव में वीरेंद्र भगत और रितेश यादव नाम के युवकों पर 2 बकरियां चुराने का आरोप है। मौके से दोनों भागने की फिराक में थे तभी लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों को बकरियों के साथ बांध दिया और पिटाई की। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बकरियों के साथ रस्सी से बांधा और जमकर मारपीट की। यही नहीं सड़क किनारे मैदान में कपड़े उतार कर खड़े कर दिए। 

दोनों युवकों को कुछ दूर तक घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक जुड़वाइन गांव के रहने वाले हैं। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि क्षेत्र से कुछ और भी बकरियां चोरी हुई थी, जिसे लेकर ग्रामीण सावधान थे, इसी दौरान लोगों की नजर युवकों पर पड़ी, जो बकरी चोरी कर भाग रहे थे।