Back to News

छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत , एक घायल

छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत , एक घायल
बिलासपुर 30 मई 2024 - न्यायधनी में रफ्तार का कहर जारी है. आज फिर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दो बाइक की आपस में भिड़ंत से एक बाइक में सवार दो युवक विकास और समीर ने मौके पर दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी बाइक में सवार आकाश बाल-बाल बचा।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा नगोई स्थित खपराखोल मेन रोड की है. हादसे की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आगे की विवेचना में जुटी है।