Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दो सरकारी कर्मचारियों की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दो सरकारी कर्मचारियों की मौके पर ही मौत
बलरामपुर 08 मार्च 2024 - दर्दनाक सड़क हादसे में दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर - रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक बलरामपुर में रहकर जल जीवन मिशन में काम करते थे। शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण संभवतः वे अपने घर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर स्वजन भी बलरामपुर पहुंच गए हैं। पस्ता पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दीपक यादव (20) एवं कपिल पोया (21) बाईक से बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहे थे। बाईक की रफ़्तार काफी तेज थी इस दौरान ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी उनकी बाईक ट्रक से टकरा कर अनियंत्रित हो गई।, जिसकी वजह से दोनों उछल कर सड़क पर आ गिरे और फिर दोनों की मौत हो गई। 

सूचना पर पुलिस ने शव पांचन कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे के बाद फरार ट्रक को पस्ता पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुतबिक दोनों युवक बलरामपुर राजपुर के आरा-कुंदी के बताए गए हैं।