Back to News

छत्तीसगढ़ - चार साल से अपनो के इंतजार में मुर्दाघर में पड़े पड़े कंकाल बन गई तीन लाशें , जाने किसकी है ये डेडबॉडी

छत्तीसगढ़ - चार साल से अपनो के इंतजार में मुर्दाघर में पड़े पड़े कंकाल बन गई तीन लाशें , जाने किसकी है ये डेडबॉडी
रायपुर 21 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शायद ये सुन कर आप भी हैरान हो जायेंगे की कोरोना के पहले वेव के समय से तीन ऐसी लाशें है जिनको आज तक कोई लेने ही नहीं आया और ना ही इनका अंतिम संस्कार हुआ। बीते चार सालों से अंबेडकर अस्पताल में मर्च्यूरी में पड़े-पड़े इनकी लाशें कंकाल में तब्दील हो गई हैं. इन तीन शवों में पहला शव 62 साल के जब्बार सिंह का दूसरा शव 31 साल के पंकज और तीसरा शव 43 वर्षीय दुकलहीन बाई का है।

अंबेडकर अस्पताल की PRO शुभ्रा सिंह ने कहा कि कोरोना काल के समय से तीन शव अस्पताल में रखे हुए हैं. तीनों शव के दावेदार सामने नहीं आए. कानूनी प्रक्रिया को वजह से इनका अंतिम संस्कार नहीं कर सकते. कोरोना काल के समय गाइडलाइन थी, जिसके तहत पालन किया गया अब सरकार को पत्र लिखकर संज्ञान में लाएंगे।

हालांकि अपने आप में ये यह चौकाने वाला मामला है. की कैसे अब तक इन लाशों पर अस्पताल प्रबंधन चुप्पी साढ़े हुए बैठा था. इन लाशों के अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहली बार जून 2021 को पत्र लिखा गया था. इसके बाद दो बार और पत्र भेजा गया मगर इसका जवाब अब तक नहीं मिल पाया है. हालांकि देखने वाली बात यह होगी की अब किस तरह इस समस्या का निराकरण किया जायेगा।