Back to News

छत्तीसगढ़ - महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई महतारी वंदन की तीसरी किश्त , चेक करें अपना बैंक बैलेंस

छत्तीसगढ़ - महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई महतारी वंदन की तीसरी किश्त , चेक करें अपना बैंक बैलेंस
रायपुर 01 मई 2024 - विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जिसके तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है। 

सीतापुर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना प्रदेश में 01 मार्च 2024 से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि दिनांक 10.03.2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गयी थी। माह अप्रैल की सहायता राशि दिनांक 03.04.2024 को भुगतान की गयी थी। माह मई 2024 की सहायता राशि का भुगतान 01.05.2024 को किये जाने हेतु प्रकिया अपनाई गई तथा माह मई की सहायता राशि हेतु कुल रु. 654.90 करोड़ का भुगतान किए जाने की प्रक्रिया की गयी है।