Back to News

छत्तीसगढ़ - लोकसभा के चुनावी रण में ये दिग्गज होंगे आमने-सामने , देखे नाम

छत्तीसगढ़ - लोकसभा के चुनावी रण में ये दिग्गज होंगे आमने-सामने , देखे नाम
रायपुर 08 मार्च 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने जहां छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है वहीं अब कांग्रेस ने भी पहली सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया , ताम्रध्वज साहू का नाम शामिल है।

ये होंगे आमने-सामने

राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - सांसद संतोष पांडेय

जांजगीर-चांपा : शिवकुमार डहरिया - कमलेश जांगड़े

महासमुंद : ताम्रध्वज साहू - रूप कुमारी चौधरी

कोरबा : सांसद ज्योत्सना महंत - पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय

रायपुर : विकास उपाध्याय - शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

दुर्ग : राजेंद्र साहू - सांसद विजय बघेल