Back to News

छत्तीसगढ़ - मंगलवार 30 जनवरी को दो मिनट का रहेगा मौन , राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र

छत्तीसगढ़ - मंगलवार 30 जनवरी को दो मिनट का रहेगा मौन , राज्य सरकार ने जारी किया परिपत्र
रायपुर 29 जनवरी 2024 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। 

बता दे कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने समस्त विभागाध्यक्ष , समस्त संभागायुक्त , सभी कलेक्टर , सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।