Back to News

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री की पत्नी ने किया था बड़ा खेला , भाजपा की सरकार आते ही मिला झटका

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री की पत्नी ने किया था बड़ा खेला , भाजपा की सरकार आते ही मिला झटका
रायपुर 23 फरवरी 2024 - पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शकुन डहरिया ने शताब्दी नगर में एक नहीं दो जगह कब्जा कर रखा था। EWS की लगभग 15 हजार वर्ग फीट जमीन पर आलीशान गार्डन और भवन तान दिया है। वहीं अटल आवास के मकानों को तोड़कर समिति के लिए भवन बनाया गया है। भवन और गार्डन बनाने पर निगम स्मार्ट सिटी और शासन का करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

वहीं अब पूर्व मंत्री शिव डहरिया और उनकी पत्नी को बड़ा झटका नगर निगम ने भी दिया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया को नगर निगम से नोटिस मिला है। उन्हे 72 घंटे के भीतर भवन को कब्जा मुक्त करने का नोटिस दिया गया है। 

निगम ने भवन में समिति के आधिपत्य को विधि विरुद्ध बताया है। नोटिस में कहा कि राजश्री सद्भावना समिति को आधिपत्य नहीं दिया गया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया के दावे को निगम के नोटिस ने खारिज कर दिया है। शिव डहरिया ने MIC से स्वीकृति मिलने का दावा किया है। जबकि प्रस्ताव सामान्य सभा से पारित नहीं हुआ था। बता दें कि पूर्व मंत्री की पत्नी शकुन डहरिया राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष हैं।