Back to News

छत्तीसगढ़ - दवाई दुकान संचालक ने महिला का कर दिया ऑपरेशन , महिला की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - दवाई दुकान संचालक ने महिला का कर दिया ऑपरेशन , महिला की हालत नाजुक
बलरामपुर 30 जून 2024 - बलरामपुर जिले में मेडिकल स्टोर संचालक ने बवासीर (पाइल्स) से पीड़ित महिला का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। मेडिकल स्टोर संचालक के पास मेडिकल प्रैक्टिस की कोई डिग्री नहीं है। मामले की शिकायत पर तहसीलदार और पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने दो महीने पहले महिला का ऑपरेशन किया था। महिला पंडरी में संचालित गुप्ता मेडिकल स्टोर में दवा लेने पहुंची। मेडिकल स्टोर के संचालक राजू गुप्ता ने महिला से कहा कि वह बवासीर (पाइल्स) का ऑपरेशन करता है और ऑपरेशन के बाद वह ठीक हो जाएगी। महिला और उसके पति ने ऑपरेशन के लिए सहमति दे दी।