Back to News

छत्तीसगढ़ - महिला सरपंच का क्रूर और घिनौना चेहरा आया सामने , जुर्म ऐसा की जानकर कांप उठेगी रूह

छत्तीसगढ़ - महिला सरपंच का क्रूर और घिनौना चेहरा आया सामने , जुर्म ऐसा की जानकर कांप उठेगी रूह
मुंगेली 10 मई 2024 - मुंगेली जिले के लोरमी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही 3 साल की मासूम बच्ची को अचानकमार टाइगर के जंगल में छोड़ दिया, जिसके 4 दिन बाद बच्ची की लाश मिली। बता दें कि महिला पटपरहा की सरपंच भी है। यह पूरी घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पति से आपसी विवाद के बाद पत्नी अपने 3 साल की बच्ची को अचानकमार टाइगर के जंगल में छोड़ आई। वहीं, चार दिन बाद बच्ची की लाश मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।