Back to News

छत्तीसगढ़ - तहसीलदार ने चलाया रिक्सा , रिक्से को SDM ने पीछे से मारा धक्का , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - तहसीलदार ने चलाया रिक्सा , रिक्से को SDM ने पीछे से मारा धक्का , जाने क्या है मामला
बिलासपुर 03 अगस्त 2024 - रिक्शा चलाने वाला यह शख्स कोई सामान्य रिक्शा चालक नहीं बल्कि, बिलासपुर जिले के मस्तूरी के तहसीलदार प्रांजल मिश्रा हैं, जो अपने विभाग के कानूनगो को उनकी सेवानिवृत्त होने पर रिक्शा में बैठाकर खुद रिक्शा चला रहे हैं। 

दरअसल, मस्तूरी तहसील में पदस्थ कानूनगो तुकाराम भार्गव बीते 31 जुलाई को रिटायर हुए तब SDM अमित सिन्हा सहित राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों ने उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अफसरों ने उनके बेहतर काम को याद किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने कानूनगो तुकाराम भार्गव के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए रिक्शे को फूलों से सजाया था। समारोह के बाद तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने उन्हें रिक्शे में बैठाया और खुद रिक्शा चलाते हुए उन्हें गाजे-बाजे के साथ विदा किया। इस दौरान SDM अमित सिन्हा सहित कर्मचारी रिक्शा को पीछे से धक्का मारते हुए विदाई की परंपरा का निर्वहन किया।