Back to News

छत्तीसगढ़ - कद्दावर भाजपा नेता का आकस्मिक निधन , पार्टी में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ - कद्दावर भाजपा नेता का आकस्मिक निधन , पार्टी में शोक की लहर
रायपुर 30 जनवरी 2024 - भाजपा के वरिष्ठ नेता राम चन्द्र गुप्ता का निधन हो गया है। मंत्री राम विचार नेताम ने उनके निधन पर शोक जताया और ट्विटर पर बताया कि मेरे परिवार के सदस्य की तरह मेरे राजनीति जीवन के प्रारंभिक दौर के मित्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी ग्राम नवाडीह निवासी रामचन्द्र गुप्ता जी के देहांत हो जाने की सूचना बड़ी दुखदायी है।

कुछ दिन पूर्व ही उन से मेरी बात हुई थी, इस दु:खद समाचार से स्तबध हूं। पुराने साथी को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि मित्र के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। प्रभु श्री राम उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मित्रवर आपका जाना मेरे लिए अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति हैं।