Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप खाई में गिरी , हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप खाई में गिरी , हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत
GPM 20 जनवरी 2024 - इस वक्त गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से दर्दनाक हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा तेज रफ्तार पिकअ अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दिल दहला देने वाले इस भीषण हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा गौरेला इलाके में हुई है,जहां अमरकंटक मार्ग में करंगरा घाट के पास मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी इस हादसे में चालक और परिचालक की मौके पर मौत हो गई दोनों मृतक एमपी के अनुपपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है।

इधर मामले की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन में फसे शवों को बाहर निकाला वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।