Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप और ट्रेलर में टक्कर , चार लोगों की मौके पर ही मौत , सात की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप और ट्रेलर में टक्कर , चार लोगों की मौके पर ही मौत , सात की हालत गंभीर
बीजापुर 31 जनवरी2024 - बीजापुर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, बताया जा यहां तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिडंत हो गई इस भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे है,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना बीजापुर के नैमेड थाना इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप सवार लोग मेले से वापस लौट रहे थे इसी दौरान मुसालुर से फुलगट्टा की तरफ जाने के निकली पिकअप और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है, वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबर अपडेट जारी है…