Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दंपति सहित पाँच लोग घायल

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में दंपति सहित पाँच लोग घायल
रायपुर 14 जनवरी 2024 - रविवार को नेशनल हाइवे क्रमांक 930 धमतरी कांकेर मुख्य मार्ग के पुररू थाना क्षेत्र के चिरचारी मोड़ में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए. ये सभी बालोद से समान खरीदी करके वापस अपने घर मिर्रीटोला जा रहे थे. उस दरमियान ये हादसा हो गया।

हादसे में खरीदी हुई नई टीवी और कार के उड़े परखच्चे उड़ गए. वहीं घायलो का इलाज गुरुर प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र में चल रहा है. मालिक और ड्राइवर के नशे में होने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।