Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार पेंड़ से टकराई , हादसे में सीनियर मेडिकल ऑफिसर की मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार पेंड़ से टकराई , हादसे में सीनियर मेडिकल ऑफिसर की मौत
कोरबा 23 जनवरी 2024 - कोरबा NTPC टाउनशिप के भीतर एक कार हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में NTPC हॉस्पिटल में पदस्थ सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशाल तिवारी की मौत हो गई. वे महज 31 साल के थे।

बताया जा रहा है कि वे सोमवार रात 11 बजे NTPC कॉलोनी के भीतर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क के किनारे मौजूद पेड़ से उनकी कार टकरा गई. इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन खून नहीं रुकने की वजह से उनकी हालत गंभीर होने लगी. जिसके बाद उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल NKH रिफर किया गया. जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।