Back to News

छत्तीसगढ़ - विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक की ली चुटकी , कहा आपको ना देशी से मतलब है और ना विदेशी से फिर भी आप,,

छत्तीसगढ़ - विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक की ली चुटकी , कहा आपको ना देशी से मतलब है और ना विदेशी से फिर भी आप,,
रायपुर 28 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ विधानसभा में अवैध शराब बिक्री का मामला खूब गूंजा। प्रश्नकाल में करीब 18 मिनट तक शराब घोटाले की चर्चा हुई। राजेश मूणत ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ का दारू घोटाला सबसे अनूठा है, जहां सरकारी दुकानों में बिना होलोग्राम वाली शराब बेची गयी। शराब की वजह से छत्तीसगढ़ में ईडी की इंट्री हुई है। चर्चा के दौरान कभी तीखी नोंकझोंक हुई, तो कभी हंसी ठिठौली भी हुई।

राजेश मूणत ने पूछा कि 2019 से 23 तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ़ तीन कंपनी ही सप्लाई करती रही? देशी और विदेशी शराब में कितनी कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया।

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- राज्य में देशी शराब के तीन ही उत्पादक हैं. इसलिए तीन टेंडर ही आये हैं।

राजेश मूणत ने कहा- 2018-19 में 37, 2019-20 में 67 और इसके बाद 21 फ़र्मों ने टेंडर में भाग लिया था. इसके बाद संख्या कम हो गई।

सवाल-जवाब के बीच स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने राजेश मूणत से कहा " आपको ना देशी से मतलब है और ना विदेशी से फिर क्यों सवाल कर रहे हैं"।

राजेश मूणत ने कहा- मतलब इसलिए है क्योंकि शराब से ही छत्तीसगढ़ में ED की जांच शुरू हुई है।