Back to News

छत्तीसगढ़ - चार्ज लेते ही फूल फार्म में आये SP , आरक्षक अर्जुन सिंह को किया नौकरी से बर्खास्त

छत्तीसगढ़ - चार्ज लेते ही फूल फार्म में आये SP , आरक्षक अर्जुन सिंह को किया नौकरी से बर्खास्त
दुर्ग 06 फरवरी 2024 - दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ज्वाइनिंग के साथ ही एक्शन में आ गये हैं। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर एक आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसके आधार पर 27 फरवरी 2023 को दुर्ग आरआई की तरफ से आरोप पत्र जारी किया गया था। 

आरोप पत्र की तामिली 8 मार्च 2023 को करायी गयी थी लेकिन आरक्षक की तरफ से इस संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया गया। अर्जुन सिंह यादव महादेव एप घोटाले का भी आरोपी है। उसका एक भाई भीम यादव भी महादेव एप मामले में जेल में बंद हैं।

जांच कमेटी ने ने आरक्षक के जवाब पर विचार किया, जिसमें पाया कि खराब स्वास्थ्य की जानकारी आरक्षक ने समय रहते नहीं दी थी। स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज भी उसने जमा नहीं कराया था। विभाग ने पाया कि आरक्षक अर्जुन सिंह यादव आदतन गैर हाजिर रहने वाला पुलिसकर्मी है। 2006 में उसकी बहाली हुई थी, उसे अपने कार्यकाल में तीन बार ऐसे मामले में दोषी पाया गया है। 

जितेंद्र शुक्ला ने आज चार्ज लेते ही पुराने प्रकरणों की फाइलें मंगायी और फिर बड़ा एक्शन लेते हुए अर्जुन यादव को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।