Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल

छत्तीसगढ़ - पूर्व विधायक के बंगले पर चली गोली , प्रधान आरक्षक की मौत , आरक्षक घायल
रायपुर 26 अप्रैल 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा सुबह 7-8 बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हुई है। 

इस मामले में ASP ने बताया कि आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए VIP सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई। जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। 

इस घटना में प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई है। वही APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक अजय सिंह बिजुरी के रहने वाले हैं। घायल राम कुमार दोहरे भिंड से है। पुलिस के मुताबिक घटना एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच जारी है।