GPM 27 जनवरी 2024 - इस वक्त गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा शिक्षक की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से सनसनी मच गई है, शिक्षक ने सुसाईड क्यों किया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के फूटहा डैम के पास की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पेंड्रा निवासी शिक्षक अवनीश साहू मरवाही ब्लॉक के प्राथमिक शाला सिलपहरी में सहायक शिक्षक के पद पदस्थ थे जो कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, इस दौरान दोपहर ढाई बजे तक स्कूल में ही मौजूद रहे। जिसके बाद अपने एक शिक्षक साथी को लेकर उन्हे पेंड्रा स्थित उनके आवास में छोड़ा और फिर आगे निकल गए।
मृतक शिक्षक 26 जनवरी की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, जो देर रात और घर नहीं लौटा इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर शिक्षक का पता तलाश किया पर उसका कहीं पता नहीं चला, वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने अमरपुर गांव के फूटहा बांध के पास खेत में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ शिक्षक का शव देखा,और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है,फिरहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की शिक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।