Back to News

छत्तीसगढ़ - फाँसी पर लटकती प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - फाँसी पर लटकती प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
जगदलपुर 17 जुलाई 2024 - प्रधान पाठक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी मच गई है। प्रधान पाठक का नाम सुदुराम कश्यप है। शिक्षक सुदुराम कश्यप माध्यमिक शाला हकबाकचोरा में पदस्थ था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक प्रधान पाठक पिछले कुछ महीनों से अपनी बीमारी से परेशान था। घटना जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने बताया कि बीमारी की वजह से वो कई बार काफी निराश हो जाते थे। इसलिए आशंका है कि उन्होंने बीमारी की वजह से ही फांसी लगायी होगी। बताया जा रहा है कि शिक्षक के साथ-साथ उनके बेटे की भी तबीयत खराब रहा करती थी। बेटे की तबीयत से भी वो काफी परेशान रहा करते थे। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र दोनों का इलाज चल रहा था। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने ये कदम उठाया होगा।