बलरामपुर 27 मई 2024 - बलरामपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां घने जंगल में एक युवक और युवती की लाश संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरखी जंगल का है। मृतक दोनों बलरामपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस की टीम फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुट गई है। मृतक युवक का नाम सुजीत सोनी है जो बजरंग दल का नेता था और मवेशी तस्करी के खिलाफ लगातार सक्रिय था जबकि युवती का नाम किरण है जो ग्राम दहेजवार की रहने वाली थी। मृतक के बड़े भाई ने इसमें साजिश और हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि मृत लड़की से उसके भाई का कोई सम्बन्ध नही था।घटनाक्रम को उलझाने का काम किया गया है।