Back to News

छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , GRP जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , GRP जाँच में जुटी
कांकेर 01 अगस्त 2024 - भानुप्रतापपुर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। साथ ही पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला की जान गई है। पुलिस मृतक महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह हादसा है या आत्महत्या इसे लेकर भी जांच में जुट गई है।