Back to News

छत्तीसगढ़ - नदी में अज्ञात छात्रा की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस ने लोगो से की यह अपील

छत्तीसगढ़ - नदी में अज्ञात छात्रा की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस ने लोगो से की यह अपील
रायगढ़ 26 मई 2024 - इस वक्त रायगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा केलो नदी अज्ञात छात्रा की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह केलो नदी में खर्राघाट के पास एक अज्ञात बालिका उम्र क़रीब 12-13 वर्ष पानी में डूबी हुई मिली है। 

मृत बालिका के नीले रंग का टी शर्ट जिसमें St PAUL’S HIGH SCHOOL PATNA लिखा हुआ है, गले में लाल धागा में दुर्गा माँ का लाकेट है। बायें हाथ की उँगली में अंगूठी पहनी है तथा बायें पैर में काला धागा बंधा है और दाहिने हाथ में अतिरिक्त एक छोटी उँगली है, दाहिने हाथ की गदेली में लाल स्याही से फूल जैसा बना हुआ है।

रायगढ़ पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि जो भी इस बालिका को पहचानता हो वह थाना प्रभारी चक्रधर नगर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ 9479193299 पर जानकारी दे सकते है।