Back to News

छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बलरामपुर 19 मई 2024 - बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम 5 बजे स्थानीय लोगों ने एक लड़के और लड़की के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस सोमवार सुबह दोनों का शव फांसी से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजेगी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। 

दोनों की पहचान ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी और समीर के रूप में हुई है। समीर यहां अपने बुआ के घर रहता था। वो मूल रूप से बघिमा गांव का रहने वाला था। इस बीच दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हुआ है।

ग्रामीणों की माने तो दोनों घर से शनिवार रात में ही लापता हो गए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहे ने नदी किनारे साल के पेड़ से फांसी पर लटका देखा, तब गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और राजपुर पुलिस को सूचना दी गई। 

वहीं, आत्महत्या का कारण परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। शवों को फांसी से उतारने समय देखा जाएगा कि आत्महत्या से पहले प्रेमी जोड़े ने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।