Back to News

छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचली महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचली महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
कवर्धा 11 जून 2024 - कवर्धा जिले में तालाब किनारे एक अज्ञात महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी मच गई है। पहचान छुपाने के लिए महिला के सिर को पत्थर के बुरी तरह कुचला गया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवागोड़ान गांव है। 

लोगो की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर जारी कर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ASI प्रहलाद चन्द्रवंशी ने बताया कि, महिला नए फिरोजी रंग की घाघरा-चुनरी पहनी हुई है। पैर में पायल और हाथ में प्लास्टिक की रंगीन चूड़ियां पहनी हुई है। 

किसी ने हत्या कर पहचान छुपाने के लिए सिर कुचल दिया। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।