Back to News

छत्तीसगढ़ - सरकारी दफ्तर में अधिकारी की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - सरकारी दफ्तर में अधिकारी की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
राजनांदगांव 10 मई 2024 - छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा (वित्त विभाग) के राजनांदगांव स्थित क्षेत्रीय उप संचालक कार्यालय में एक अफसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने वाला अधिकारी इसी कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिटर के पद पर पदस्थ था। आज सुबह कार्यालयीन समय पर जब कर्मचारी पहुंचे तो अधिकारी को फांसी के फंदे में झूलते हुए देख कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा (वित्त विभाग) का राजनांदगांव के भवानी नगर में क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है। इस कार्यालय में विरेन्द्र कुमार वामन असिस्टेंट आडिटर के पद पर कार्यरत था। कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उक्त अफसर बसंतपुर स्थित क्लब चौक में किराये के मकान में रहता था और उसके दो बच्चे भी हैं।