Back to News

छत्तीसगढ़ - महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ - महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी , रेप के बाद हत्या की आशंका
जशपुर 22 फरवरी 2024 - इस वक्त जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा खेत मे महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर महिला की हत्या करने की आशंका जताई ज  रही है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

ग्राम पंचायत पतराटोली अटल चौक के समीप एक खेत में महिला की लाश मिली है। कयास लगाये जा रहे हैं कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा, उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने पर कोतबा चौकी प्रभारी अमले के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।