Back to News

छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल के पीछे नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - सरकारी हॉस्पिटल के पीछे नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
धमतरी 19 जनवरी 2024 - धमतरी जिले के कुरूद सिविल अस्पताल के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दे कि शव का सिर धड़ से अलग था। वही सूचना पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल कुरूद में एक महिला प्रसव के लिए आई थी। जिसने मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद शिशु के शव को डिलवरी वार्ड में रखा गया था। जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति उसके शव को उठाकर ले गया। वही सुबह होने पर नवजात शिशु का शव मिला जिसका सिर धड़ से अलग था।

ऐसे में अब अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। कि कैसे एक अज्ञात व्यक्ति प्रसव कक्ष में प्रवेश कर शव को अपने साथ ले जा सकता है। बहरहाल कुरूद पुलिस शव को लेकर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।