Back to News

छत्तीसगढ़ - 22 वर्षीय अज्ञात युवती की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - 22 वर्षीय अज्ञात युवती की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर 10 मार्च 2024 - राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दें कि, युवती की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली है। अभी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि, ग्राम चंडी के कोपेडीह खार में अज्ञात युवती की लाश बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना जैसे ही अभनपुर पुलिस को मिली पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस युवती की पहचान कर रही है और क्षेत्र के स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।