Back to News

छत्तीसगढ़ - होटल ब्यवसाई की अधजली हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - होटल ब्यवसाई की अधजली हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बलरामपुर 08 फरवरी 2024 - दो दिन से लापता शहर के होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी (40) का अधजला शव मिला है। घटनास्थल को देख हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। डाग स्क्वायड और FSL टीम के साथ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से जांच के निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी बलरामपुर के वार्ड क्रमांक -07 में रहते थे वह बीते 05 फरवरी की शाम को घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू कर दी गई थी दूसरे दिन भी शाम तक घर नहीं आने के बाद बलरामपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गईं। 

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन कर थी इस बीच मंगलवार की रात सूचना मिली कि अधजली हालत में सिंदूर नदी के समीप किसी की लाश पड़ी हुई है जब मौके पर पुलिस एवं अन्य लोग गए तो उसके धर्मेंद्र केसरी के होने की पुष्टि हुई। घटनास्थल के समीप ही उसकी बाईक भी खड़ी थी।

घटना की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और डाग स्क्वायड एवं FSL की टीम को ही बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने कहा कि ने कहा कि विभिन्न पहलुओं पर बहुत ही सूक्ष्मता से से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।