कोरबा 12 मई 20234 - सुबह मार्निंग वाक करने पत्नी घर से बाहर चली गई। तब SECL कर्मी पति ने घर के पंखे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुत्र ने फंदे पर पिता को लटके देखा को नीचे उतारा, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत SECL के आदर्श नगर कालोनी में घटित हुई।
कालोनी के आवास क्रमांक M 989 में आर.एल. कुर्रे अपनी पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र के साथ निवासरत थे और गेवरा परियोजना में सीनियर डंपर आपरेटर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह 5.30 बजे कुर्रे की पत्नी मार्निंग वाक के लिए घर से बाहर निकल गई। इस बीच कुर्रे ने कमरे के पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर लटक गया।
घर पर उनका छोटा पुत्र था। नींद खुलने पर उसने पिता को फंदे पर लटका देखा, तो रस्सी काट कर नीचे उतारा, पर तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पत्नी भी घर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलने कुसमुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइट नोट भी मिला है। इसमें उसने होम लोन व पर्सनल लोन लेेने से अधिक कर्ज होने से परेशान होने की बात का उल्लेख किया है। साथ ही कहा है कि वह अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा है, इसलिए उसके बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई की जानी चाहिए। बहरहाल पुलिस ने सुसाइट नोट रख लिया है और राइटिंग एक्सपर्ट से जांच करने के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कही है।