Back to News

छत्तीसगढ़ - CM साय के साथ साय ने किया मंच साझा , अब यह अटकलें हुई तेज

छत्तीसगढ़ - CM साय के साथ साय ने किया मंच साझा , अब यह अटकलें हुई तेज
रायपुर 16 जनवरी 2024 - पूर्व सांसद नंदकुमार साय आज फरसाबहार में कंवर समाज के आयोजन में सीएम विष्णु देव साय के साथ एक मंच पर नजर आए। इसके साथ ही उनकी घर वापसी की चर्चा फिर चल पड़ी है। नंदकुमार साय, पिछले साल एक मई को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे और विस चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। विष्णु साय की‌ शपथ के बाद रात को अंधेरे में नंदकुमार ने उनसे पहुना में मुलाकात की थी। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि नंदकुमार की वापसी सीएम साय की मंजूरी पर ही निर्भर है। सूत्रों के मुताबिक नंद कुमार साय को लोकसभा सांसद का टिकट देने की अटकले भी लगाई जा रही है।

बहरहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत पमशाला में आज आगमन पर कंवर समाज के लोगों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में आने की खुशियां मनाई गई। उत्साह से भरे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कंवर समाज की अद्भुत सांस्कृतिक छटा देखने को मिली।