Back to News

छत्तीसगढ़ - छात्रा के साथ हो रहे गलत हरकत का विरोध करना स्कूल स्टाफ को पड़ा भारी , मिली जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ - छात्रा के साथ हो रहे गलत हरकत का विरोध करना स्कूल स्टाफ को पड़ा भारी , मिली जान से मारने की धमकी
बिलासपुर 08 मार्च 2024 - बिलासपुर शहर के एक स्कूल के शिक्षक द्वारा लंबे समय से छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। परिजनो की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम भेजी। मगर अब घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा।

मामले में नया मोड़ तब आया जब स्कूल के हेड मास्टर और शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख जान बचाने की गुहार लगाई। DEO को लिखे पत्र में हेड मास्टर और शिक्षिका ने बताया है कि 05 मार्च को जांच टीम आई थी। इसके बाद 06 मार्च को दो लोग स्‍कूल में आए और हेड मास्‍टर और शिक्षिका को धमकी देने लगे। 

इतना ही नहीं उन लोगों ने आरोपी शिक्षक कमलेश साहू के पक्ष में दस्तावेज की मांग करने लगे। जांच टीम को बुलाने को लेकर भी लगातार धमकी देते रहे। इसे देखते हुए दोनों ने कलेक्‍टर से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।