Back to News

छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के आरोपी IAS टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ो की संपत्ति जप्त

छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के आरोपी IAS टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ो की संपत्ति जप्त
रायपुर 03 मई 2024 - छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर की संपत्तियां जब्त की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आरोपियों की जब्त की गई संपत्तियों की जानकारी दी है. इसमें 18 चल और 161 अचल संपत्ति सहित 205.49 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है. अनवर ढेबर के जब्त की गई संपत्तियों में होटल वैनिंगटन समेत कई बिल्डिंग शामिल है.