Back to News

छत्तीसगढ़ - नाम पर तेज हुई राजनीति , कांग्रेस के वार पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' का पलटवार

छत्तीसगढ़ - नाम पर तेज हुई राजनीति , कांग्रेस के वार पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' का पलटवार
सक्ती 27 जून 2024 - छत्तीसगढ़ सरकार ने डाक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना कर दिया है। प्रदेश में योजना का नाम बदलने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे खूबचंद बघेल का अनादर बताया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि नाम बदलने की परिपाटी कांग्रेस की रही है। आयुष्मान योजना का नाम कांगेस ने बदला था।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का कहना है कि यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परंपरा नहीं है। यदि सरकार नए सिरे से कुछ योजना चालू करती हैं तो उसे अपने हिसाब से नाम रखें। पहले से संचालित कार्यक्रम योजना का नाम बदलना सही नहीं है। यह परंपरा अच्छी नहीं है। ऐसे में यह एक परिपाटी बन जाएगी कि आज मैं हूं सत्ता में तो अपने हिसाब से नाम रखा, कल कोई और आया तो वह अपने हिसाब से नाम रखेगा। योजना का नाम रखने पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।

TS सिंहदेव के इस बयान पर बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा " अन्नपूर्णा" ने कहा कि योजनाओं के नाम बदलने की शुरुआत कांग्रेस ने की है और योजनाओं के नाम बदलने की परिपाटी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शुरू की है।

दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने उदाहरण देते हुए बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किन योजनाओं का नाम बदला है।

01 - दीन दयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना का नाम बदल कर राजीव गांधी स्वावलंबन योजना

02 - पं. दीनदयाल उपाध्याय सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना का नाम बदल कर डा. बीआर आंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना

03 - पं. दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना- इंदिरा प्रियदर्शिनी एलईडी पथ प्रकाश योजना

04 - पं दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना- राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना

05 - पं. दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना - इंदिरा प्रियदर्शिनी शुद्ध पेयजल योजना

06 - राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना - मिनीमाता कन्या विवाह योजना

07 - पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्न श्रम सहायता योजना- शहीद वीर नारायण सिंह श्रम सहायता योजना