Back to News

छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार
रायगढ़ 18 मई 2024 - प्रभारी पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम थाना चक्रधर नगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा पांच स्थानों पर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम ने सट्टा-पट्टी लिखते हुए पाँच सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से16 हजार 630 रुपए नगद , 04 मोबाइल , 03 कैलकुलेटर , पेन और सट्टा-पट्टी पर्ची की जप्ती की है।

सभी सटोरियों के खिलाफ थाना चक्रधर नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार सटोरियों में..

(1) रवि देवांगन पिता स्वर्गीय महेत्तर लाल देवांगन उम्र 45 साल निवासी गोपालपुर कोरियादादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ 

(2) महेश जायसवाल पिता रेशम लाल जायसवाल उम्र 24 साल निवासी बंगाली क्वार्टर संजय नगर थाना चक्रधरनगर 

(3) दिनेश पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 40 साल निवासी नवागढ़ी राजापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ 

(4) शिव विश्वकर्मा पिता महेत्तर विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी शहीद चौक पुराना बडपारा थाना कोतवाली रायगढ़ 

(5) विजय यादव पिता स्वर्गीय बजरंग यादव उम्र 37 साल निवासी गोपालपुर कोरिया दादर थाना चक्रधरनगर नगर जिला रायगढ़ शामिल है।