Back to News

छत्तीसगढ़ - जुआरियों के मेले पर पुलिस की दबिस , 07 लाख नगद के साथ 42 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - जुआरियों के मेले पर पुलिस की दबिस , 07 लाख नगद के साथ 42 जुआरी गिरफ्तार
सूरजपुर 04 फरवरी 2024 - सूरजपुर में पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जुआरियों से करीब 6.50 लाख रूपए और मोबाइल व 3 कार जब्त की गई है।

दअरसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बसदेई चौकी क्षेत्र के शिव प्रसाद नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर जुआ खेल रहे जगह पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस की टीम ने मौके से 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और जुआ फड़ से लगभग 6.50 लाख रुपए, 42 नग मोबाइल और 3 कार भी जब्त की गई। साथ ही 8 सेट तास के पत्ते भी जप्त किए गए। वहीं एडिशनल एसपी ने आगे भी ऐसे जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात की है।