Back to News

छत्तीसगढ़ - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , 40 से अधिक लोग घायल

छत्तीसगढ़ - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , 40 से अधिक लोग घायल
सूरजपुर 03 जून 2024 - इस वक्त सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप सवार 40 ग्रामीण घायल हो गए। जहां आनन फानन में सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना ओडगी थाना क्षेत्र के खर्रा गांव का है।

बताया जा रहा है कि यहां गांव के 50 लोग पिकअप में सवार होकर कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के करने आए थे। वापस लौटते समय पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिला और बच्चे घायल हुए है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और सभी घायलों का अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटना किस वजह से हुई इस बात की जानकारी जुटा रही है।