Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस के इस कदम से बौखलाए PCC चीफ दीपक बैज , सरकार को दी यह चेतावनी

छत्तीसगढ़ - पुलिस के इस कदम से बौखलाए PCC चीफ दीपक बैज , सरकार को दी यह चेतावनी
रायपुर 09 अगस्त 2024 - बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए लगातार नोटिस मिल रहे है। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है हमारे नेताओं और विधायकों को लगातार परेशान किया गया तो कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। 

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विफलता से बलौदा बाजार की घटना घटी है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कांग्रेस के नेताओं और विधायकों के ऊपर दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई कर रही है। हमारे विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार जा चुके थे, उनकी बयान हो चुकी थी। लेकिन फिर से घर आकर नोटिस देना बुलाना। इस तरह से हमारे विधायकों को परेशान करेगी तो कांग्रेस पार्टी छुप बैठने वाली नहीं है।

PCCचीफ दीपक बैज ने कहा की सतनामी समाज सिर्फ CBI जांच की मांग कर रही थी। लेकिन सरकार ने CBI जांच की घोषणा क्यों नहीं की। कई केस में CBI जांच की घोषणा हुई तो इस केस में इतनी बड़ी घटना में CBI जांच की घोषणा क्यों नहीं कर रही। मैं इनसे पूछना चाहता हूं अपनी नाकामी से कांग्रेस की नेताओं को प्रताड़ित करना बंद करें। अन्यथा सरकार के खिलाफ जंगी लड़ाई लड़ेंगे।