Back to News

छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क में भिड़ी पापा की परियां , जमकर चले लात और घूंसे

छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क में भिड़ी पापा की परियां , जमकर चले लात और घूंसे
बिलासपुर 05 अप्रैल 2024 - सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी हंसी मजाक तो कभी लड़ाई झगड़े की वायरल वीडियो आपने जरूर देखी होगी। ऐसे ही मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो युवतियों के बीच लड़ाई झगड़े को लेकर है। इस वीडियो में युवतियों के बीच जमकर लात घूंसे चलते आप देख सकते हैं।

दरअसल, ये वायरल वीडियो ​छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की है, जहां आपसी विवाद के चलते युवतियां आपस में ही जमकर भीड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि युवतियों के बीच लात घूंसे भी जमकर चले। वहीं बताया जा रहा है कि रिवर व्यू चौपाटी के पास ये घटना हुई। जो कोतवाली क्षेत्र का मामला है। लेकिन घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच हुई ढिशुम ढिशुम रिवर व्यू में शुरू हुई जो बीच सड़क में पहुंच गई, लड़कियों के बीच हुई ये मारपीट की घटना को यहां से आने जाने वालों के साथ ही रिवर व्यू आए लोग देखते रहे थे, पर किसी ने इन लड़कियों के बीच में पड़ना मुनासिब नहीं समझा, मारपीट के दौरान सिर्फ एक लड़का बीच बचाव करते नजर आया, पर ये मारपीट किस वजह से हुई इसका पता अभी नहीं चला है।